Sri Lankan Navy: श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के चार मछुआरों को गिरफ्तार किया!

Thu, Sep 05 , 2024, 07:28 AM

Source : Uni India

पुडुकोट्टई: श्रीलंकाई नौसेना(Sri Lankan Navy) ने बुधवार रात को अपने क्षेत्रीय जल क्षेत्र में कथित रूप से अवैध मछली पकड़ने के आरोप में जिले से चार मछुआरों को पकड़ लिया और उनकी मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली ट्रॉलर को जब्त कर लिया।

तमिलनाडु के मत्स्यपालन अधिकारियों(Tamil Nadu fisheries) ने श्रीलंका से प्राप्त एक विज्ञप्ति का हवाला देते हुए आज रात यहां कहा कि मछुआरों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे कथित रूप से जाफना प्रायद्वीप में कोविलन लाइटहाउस के पास गहरे समुद्र में मछली पकड़ रहे थे।

गिरफ्तार मछुआरों और उनके ट्रॉलर को कांकेसंथुराई बंदरगाह (Kankesanthurai port) ले जाया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए मैलाडी में श्रीलंकाई मत्स्यपालन अधिकारियों को सौंप दिया गया।

श्रीलंकाई नौसेना ने इस वर्ष अब तक अपने देश के क्षेत्रीय जल में अवैध शिकार के कथित आरोप में तमिलनाडु के रामेश्वरम, थूथुकुडी, नागापट्टिनम और पुदुकोट्टई जिलों के 345 मछुआरों को गिरफ्तार किया है और कुल 47 मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर जब्त किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups