लीमा। पेरू की राष्ट्रपति दीना बोलुआर्ट (President Dina Boluart) ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। सुश्री बोलुआर्ट मंगलवार को लीमा स्थित सरकारी मुख्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह (swearing-in ceremony) में चार कैबिनेट पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की। उन्होंने सुश्री उर्सुला लियोन चेम्पेन को विदेश व्यापार एवं पर्यटन मंत्रालय (Ministry of Foreign Trade and Tourism) का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी है।
वहीं श्री ड्यूरिच फ्रांसिस्को व्हिटेम्बरी टैलेडो आवास, निर्माण और स्वच्छता मंत्रालय का नेतृत्व करेंगे और फैब्रिसियो अल्फ्रेडो वालेंसिया गिबाजा संस्कृति मंत्रालय का नेतृत्व करेंगे। चालीस साल से ज्यादा वर्षों के राजनयिक अनुभव वाले एल्मर शियालर साल्सेडो को जेवियर गोंजालेज-ओलाचेआ की जगह विदेश मंत्री बनाया गया है।
गौरतलब है कि यह बदलाव पेरू और वेनेजुएला के बीच राजनयिक तनाव के बीच हुआ है। वेनेजुएला की राष्ट्रीय चुनाव परिषद ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को 28 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनावों में विजेता घोषित किया है। वहीं, पेरू की सरकार ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रक्रिया में कथित "अनियमितताओं" की निंदा की और इसके कारण वेनेजुएला के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया और वेनेजुएला ने पेरू के साथ राजनयिक संबंध खत्म करने का फैसला किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Sep 04 , 2024, 11:17 AM