Tunnel in Gaza: गाजा सुरंग में बंधकों की हत्या के लिए हमास को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

Tue, Sep 03 , 2024, 12:59 PM

Source : Uni India

यरूशलम।  इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने कहा है कि हमास को सप्ताहांत में गाजा स्थित सुरंग (tunnel in Gaza) में छह बंधकों की कथित हत्या के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। नेतन्याहू ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इजरायल इस नरसंहार को नजरअंदाज नहीं करेगा। हमास को इसके लिए बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।" उन्होंने कहा कि यह कीमत "बहुत जल्द " चुकानी पड़ेगी। गौरतलब है कि इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने रविवार को कहा कि दक्षिणी गाजा के राफा क्षेत्र में एक भूमिगत सुरंग में शनिवार को दो महिलाओं और चार पुरुषों सहित छह शव बरामद किए गए।

आईडीएफ के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, बंधकों की हत्या इजरायली सैनिकों के पहुंचने से 48-72 घंटे पहले हमास के आतंकवादियों द्वारा बेरहमी से की गई थी। इन सभी छह लोगों को 07 अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने बंधक बना लिया गया था। इस दिन हमास के हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 अन्य को हमास के लड़ाकों ने बंधक बना लिया था। इस बीच, हमास ने एक प्रेस वक्तव्य में पुष्टि की कि शवों को इजरायली सेना ने राफा में एक सुरंग से बरामद किया। हमास ने कहा कि वे लोग इजरायली गोलाबारी में मारे गए थे।"

इस बीच रविवार और सोमवार को इजरायल में हजारों की संख्या में लोगों ने रैली निकाली, जिसमें नेतन्याहू से मांग की गई कि वे गाजा में बंधकों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए हमास के साथ युद्ध विराम पर बातचीत करें। वहीं, श्री नेतन्याहू ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि इजरायल "फिलाडेल्फी कॉरिडोर से हटने वाला नहीं है।" उन्होंने कहा, "हमें इसे अपने नियंत्रण में रखने की आवश्यकता है", जो मिस्र से गाजा में हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस मामले के संबंध में अपने मंत्रिमंडल में एकता का आह्वान किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups