Shooting in Local Train: अमेरिका के शिकागो में लोकल ट्रेन में गोलीबारी, चार की मौत

Tue, Sep 03 , 2024, 11:23 AM

Source : Uni India

वाशिंगटन। अमेरिका के शिकागो क्षेत्र (local train in the Chicago area) में एक लोकल ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या (shot dead) कर दी गयी। पुलिस ने सोमवार को अपराह्न में बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ितों को गोली उस समय मारी गयी, जब वे अपनी सीट पर सो रहे थे। फॉरेस्ट पार्क पुलिस विभाग (Forest Park Police Department) के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा से पता चला है कि पीड़ित सो रहे थे, अलग-अलग जगहों पर बैठे हुए और उन्होंने हमले का विरोध नहीं किया।

गोलीबारी दो अलग-अलग ट्रेन कारों में हुई। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और एक हथियार बरामद किया गया है। अभी तक इस घटना के मकसद के बारे में पता नहीं चल पाया है। फॉरेस्ट पार्क इलिनोइस के कुक काउंटी में एक गाँव है, और शिकागो का एक उपनगर है। 

पुलिस के अनुसार लेबर डे पर भी अपराह्न में पाँच लोगों को गोली मारी गयी थी। उस समय एक संदिग्ध ने न्यूयॉर्क कैरेबियन कार्निवल परेड मार्ग पर भीड़ में गोलीबारी की थी। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, 2024 में अब तक अमेरिका में गोलीबारी की 380 से अधिक घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में चार या अधिक पीड़ितों को गोली मारी गयी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups