Crime Branch: दुष्कर्म का आरोपी साल भर बाद गिरफ्तार

Sun, Jun 30, 2024, 09:45

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। क्राइम ब्रांच युनिट 2 (Crime Branch Unit 2) ''वसई'' मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की टीम (Police Commissionerate Team) ने 1 साल से फरार बलात्कार (Fugitive rape) के अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह कार्रवाई क्राइम डीसीपी अविनाश अंबुरे व एसीपी मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में युनिट ''2'' के सीनियर पी.आई.शाहुराज रणवरे के नेतृत्व में एपीआई सागर प्रकाश शिंदे (API Sagar Prakash Shinde) की टीम ने की है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि,नायगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज धारा 376, 376 (2) (एन),506 में अभियुक्त अतुल यादव,निवासी- नायगांव पूर्व ने अपराध में पीड़िता को अपनी दोस्त से मिलवाने के बहाने बफाने में एस.पी.होटल ले गया।

वहां आरोपी ने पीड़िता को जूस में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो बना लिया।इसके बाद उसने वीडियो को सोशल वेबसाइट पर वायरल करने की धमकी दी और जून 2022 से 11 जून 2023 तक पीड़िता को अलग-अलग होटलों में ले गया और दहिसर पूर्व के एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।पुलिस अधिकारी ने कहा कि,इस संबंध में पीड़िता ने 14 जून 2023 को एफआईआर दर्ज करवाई थी।

आरोपी का पिछले 1 साल से पता नहीं चल रहा था।आरोपी का पूरा नाम और पता भी उपलब्ध नहीं था। इसलिए अभियोजन पक्ष और होटल मालिक के गवाहों से,जो जानकारी प्राप्त की गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने अभियुक्त अतुल कुमार जयप्रकाश यादव (25),निवासी-सायन पूर्व मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups