मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार (Mumbai President Ashish Shelar) ने शनिवार को दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन (BJP-led NDA alliance) को भारी बहुमत मिलेगा। शेलार ने कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी सहयोगी दल साथ मिलकर महाराष्ट्र (Maharashtra) के हर विभाग (Every department) में जाएंगे और साथ ही चुनाव प्रचार (Election campaign) में भाग लेंगे।
भाजपा की कोर कमेटी की बैठक शनिवार को मुंबई में महाराष्ट्र प्रभारी भूपेन्द्र यादव, सह-प्रभारी अश्विनी वैष्णव और राष्ट्रीय सहकार मंत्री शिव प्रकाश की मौजूदगी में हुई। इस बैठक के बाद आशीष शेलार ने पत्रकारों को बताया कि भाजपा यह चुनाव अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लड़ेगी और एनडीए गठबंधन की जीत का रोडमैप तैयार हो चुका है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के बजट की योजनाओं को सभी साथी सहयोगियों के साथ 288 विधानसभा क्षेत्रों के 700 से अधिक मंडलों में जाकर लोगों को बजट के प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे और बजट के बारे में लोगों का फीडबैक लेंगे। शेलार ने बताया कि बैठक में किसानों, महिलाओं, छात्रों और युवाओं जैसे समाज के सभी वर्गों के लाभ के लिए व्यापक विकास के लिए बजट पेश करने पर राज्य सरकार को बधाई देने का एक प्रस्ताव भी पारित किया गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jun 29 , 2024, 09:09 AM