Nuclear Energy : यूक्रेनी ड्रोन हमलों से ज़ापोरीज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र की सुरक्षा को ख़तरा

Sun, Jun 23 , 2024, 10:26 AM

Source : Uni India

मॉस्को, 23 जून (वार्ता/शिन्हुआ)। ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा (Nuclear Energy) संयंत्र (जेडएनपीपी) के गृह शहर एनरगोडार पर यूक्रेनी (Ukrainian) सशस्त्र बलों द्वारा हाल ही में किए गए ड्रोन हमलों (Drone Attacks) ने परमाणु सुविधा की सुरक्षा के बारे में गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जेडएनपीपी के निदेशक यूरी चेर्निचुक ने कहा कि शुक्रवार को रेडुगा सबस्टेशन पर ड्रोन हमलों के कारण जेडएनपीपी के कई डिवीजनों में बिजली नहीं रही, जिसमें प्रिंटिंग हाउस, पीने के पानी की आपूर्ति करने वाले पंप स्टेशन और उत्पादन और तकनीकी उपकरण प्रबंधन शामिल हैं।
श्री चेर्निचुक (mr chernichuk) ने शनिवार को आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी को बताया, “यह स्टेशन के संचालन के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर सीधा हमला है। यह कहा जा सकता है कि यह हमला जेडएनपीपी की सुरक्षा को प्रभावित करता है।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups