Russian Foreign Minister Sergey Lavrov: लावरोव ने अफवाहों का खंडन किया; कहा- एपस्टीन फाइल्स ने किया पश्चिमी कुलीन वर्ग की 'शैतानी' सोच का पर्दाफाश!

Tue, Feb 10 , 2026, 07:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

व्लादिवोस्तोक: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि एपस्टीन फाइल्स ने पश्चिमी देशों के कुलीन वर्ग की 'पूर्ण शैतानी' सोच का पर्दाफाश कर दिया है। लावरोव ने रविवार को एनटीवी चैनल को दिए गये एक साक्षात्कार में कहा, "यह विषय सभी पश्चिमी देशों के असली चेहरे का पर्दाफाश करने से संबंधित है। यह आम इंसान की समझ से परे है, यह पूर्ण शैतानी सोच है। शायद आम इंसान को इसे पूरी तरह समझाने की जरूरत भी नहीं।" लावरोव ने उन अफवाहों का भी खंडन किया जिनमें एपस्टीन को रूसी राजनेताओं और व्यवसायियों से जोड़ा जा रहा है।

क्या है एपस्टीन फाइल केस?
उल्लेखनीय है कि जेफरी एपस्टीन एक बाल यौन अपराधी और तस्कर था। एपस्टीन पर आरोप है कि वह अमेरिका के वर्जिन द्वीप समूह में मौजूद 'लिटल सेंट जेम्स' द्वीप पर नाबालिगों के साथ यौन अपराधों को अंजाम देता था और कई राजनेताओं एवं अरबपतियों को भी इसके लिए आमंत्रित करता था। अमेरिका के न्याय विभाग (डीओजे) ने हाल ही में एपस्टीन फाइल्स पारदर्शिता अधिनियम के तहत एपस्टीन के द्वीप की कई लाख तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें कई नामचीन लोगों की तस्वीरें और नाम आने के बाद इसे वैश्विक स्तर पर ध्यान मिल रहा है।

विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने क्या कहा?
इस बीच, लावरोव ने कहा कि वह यूक्रेन समस्या के कूटनीतिक समाधान के लिए तैयार हैं लेकिन अगर यूरोप उनपर हमला करता है तो रूस सभी उपलब्ध साधनों से जवाब देगा। लावरोव ने कहा, "अगर यूरोप हमारे खिलाफ युद्ध की तैयारी करने की अपनी धमकियों को लागू करता है और रूस पर हमला करना शुरू कर देता है, तो राष्ट्रपति (व्लादिमीर पुतिन) ने कहा है कि यह हमारी तरफ से कोई विशेष सैन्य अभियान नहीं होगा। हम अपने पास मौजूद सभी साधनों का इस्तेमाल करके एक पूर्ण सैन्य जवाब देंगे।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups