South vs Africa : दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा को दिया 314 रनों का लक्ष्य!

Mon, Feb 09 , 2026, 10:18 PM

Source : Uni India

अहमदाबाद। कप्तान एडन मारक्रम (59), डेविड मिलर (नाबाद 39) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 34) की शानदार पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने सोमवार को टी-20 विश्वकप के नौवें मुकाबले में कनाडा को जीत के लिए 314 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां कनाडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए एडन मारक्रम और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। सातवें ओवर में दिलप्रीत सिंह ने क्विंटन डी कॉक (25) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट एडन मारक्रम (Aiden Markram) के रूप में गिरा। उन्हें अश पटेल (Ansh Patel) ने आउट किया। एडन मारक्रम ने 32 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए 59 रनों की पारी खेली। 14वें ओवर में अंश पटेल ने रायन रिकलटन को आउट कर पवेलियन भेज दिया। रायन रिकलटन ने 21 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 33 रन बनाये। डेवाल्ड ब्रेविस छह रन बनाकर अंश पटेल का शिकार बने।

दक्षिण अफ्रीका ने निर्धािरत 20 ओवरों में चार विकेट पर 213 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। डेविड मिलर 23 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाकर 39 रन पर नाबाद रहे। ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल है।कनाडा के लिए अंश पटेल ने तीन विकेट लिये। दिलप्रीत सिंह ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups