Think Gas Domestic PNG Connections: थिंक गैस का चालू तिमाही में भोपाल में 3000 घरेलू पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य!

Tue, Feb 10 , 2026, 08:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) थिंक गैस ने सोमवार को कहा कि उसने मध्य प्रदेश के भाेपाल शहर में चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2026) के दौरान 3,000 से अधिक घरेलू पीएनजी कनेक्शन्स जोड़ने का लक्ष्य रखा है। 

थिंक गैस कुल 19 सीजीडी लाइसेंस के साथ काम कर रही और आंध्र प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के 10 राज्यों के 49 जिलों में वितरण अवसंरचना का विकास और ईंधन आपूर्ति कर रही है। इसने भोपाल में पीएनजी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आज एक जनजागरूकता अभियान शुरू किया।

कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी ने पेट्रोलियम और नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (पीएनजीआरबी) के सहयोग से सोमवार को भोपाल में नेशनल पीएनजी ड्राइव 2.0 जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ राजनयिक और विधान सभा सदस्य रामेश्वर शर्मा, पीएनजीआरबी के सदस्य (वाणिज्यिक) अंजनी कुमार तिवारी और थिंक गैस के प्रबंधनिदेश एवं सीईओ अभिलेश गुप्ता उपस्थित थे।

इस पहल का उद्देश्य उन अधिकृत भौगोलिक क्षेत्रों में, जहाँ प्राकृतिक गैस पाइपलाइन की बुनियादी सुविधा है, वहां लोगों को पीएनजी और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) को तेजी से अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।इस अवसर पर स्वच्छ शहरी यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सीएनजी ऑटो रैली आयोजित की गयी।

कंपनी ने कहा कि नेशनल पीएनजी ड्राइव 2.0 के तहत, थिंक गैस का लक्ष्य पहली जनवरी से 31 मार्च, 2026 के बीच भोपाल में 3,000 से अधिक घरेलू पीएनजी कनेक्शन्स जोड़ना है। इस मौके पर अंतिवारी ने एक घरेलू पीएनजी कनेक्शन को औपचारिक रूप से चालू किया। विज्ञप्ति के अनुसा भोपाल शहर में 15 प्रतिशत क्षत्र में पीएनजी नेटवर्क पहुंच चुका है। जिसमें रिहायसी , औद्योगिक और परिवहन सभी प्रकार के खंड शामिल हैं। 

थिंक गैस के गुप्ता ने बताया कि उनकी कंपनी ने अब तक विभिन्न इलकों में लगभग 180 किलोमीटर की क्रॉस-कंट्री स्टील पाइपलाइन का निर्माण और रखरखाव किया है। कंपनी का बगरोदा में एलसीएनजी स्टेशन है और एलएनजी वितरण प्रणाली को किया जा रहा है। कंपनी लगभग 80,000 घरों तक गैस पहुंचाने के लिए पाइप बिछा चुकी है। इसके 42 सीएनजी स्टेशन्स काम कर रहे हैं तथा तीन और स्टेशन्स जल्द ही शुरू किए जाएँगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups