Godrej Agrovet New Pesticide: गोदरेज एग्रोवेट ने धान के लिए नया कीटनाशक ‘तकाई’ लॉन्च किया!

Tue, Feb 10 , 2026, 07:58 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

विजयवाड़ा: देश की अग्रणी विविधीकृत कृषि-व्यवसाय कंपनी गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड ने सोमवार को धान की फसल के लिए विकसित नया कीटनाशक ‘तकाई’ लॉन्च किया। यह उत्पाद आईएसके जापान द्वारा विकसित साइक्लाप्रिन टीएम तकनीक से संचालित है।

पेस्टिसाइड की दोसेज 
कंपनी के अनुसार, तकाई धान की प्रमुख कीट समस्याओं-स्टेम बोरर (तना छेदक) और लीफ फोल्डर के नियंत्रण में प्रभावी है। इसे रोपाई (डीएटी) के 15-30 दिन बाद 160 मिली की मात्रा में और पुनः 40-60 डीएटी के बीच उपयोग करने की सिफारिश की गई है, जिससे फसल को लंबे समय तक सुरक्षा मिलती है। कंपनी मक्का, मिर्च, पत्ता गोभी, सोयाबीन, चना और गन्ना फसलों में भी इसके लेबल अनुमोदन की प्रक्रिया में है।

धान के लिए प्रभावी कीट प्रबंधन
इस अवसर पर गोदरेज एग्रोवेट के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सुनील कटारिया ने कहा, ''प्रभावी कीट प्रबंधन भारतीय धान किसानों की सफलता की कुंजी है। तकाई के माध्यम से हम किसानों को ऐसा समाधान देना चाहते हैं, जो कीटों पर त्वरित नियंत्रण और लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान कर फसल के स्वास्थ्य में सुधार करे।'' उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य पर्यावरणीय और बाजार संबंधी चुनौतियों से जूझ रहे किसानों के लिए बेहतर फसल सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराना है।

कंपनी के अनुसार, स्टेम बोरर (तना छेदक) के गंभीर प्रकोप से 30-40 प्रतिशत तक उपज हानि हो सकती है, जबकि लीफ फोल्डर 20-30 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा सकता है। ये कीट शुरुआती और मध्य विकास चरण में हमला करते हैं, जब पहचान और समय पर नियंत्रण चुनौतीपूर्ण होता है। भारत विश्व का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश है, जहां 150.18 मिलियन टन उत्पादन होता है, लेकिन प्रति हेक्टेयर औसत उपज लगभग 2.9 टन है, जो वैश्विक सर्वोत्तम 5 टन प्रति हेक्टेयर की तुलना में काफी कम है।

प्रजनन चरण (40-60 डीएटी) में भी दोनों कीट सक्रिय रहते हैं। स्टेम बोरर और लीफ फोल्डर पौधों पर हमला करते हैं । लीफ फोल्डर पत्तियों के ऊतक खाता है, जिससे प्रकाश संश्लेषण क्षेत्र घटता है और फसल वृद्धि प्रभावित होती है। ऐसे चरणों में तकाई का निर्धारित मात्रा में उपयोग लाभकारी बताया गया है। 

गोदरेज एग्रोवेट के क्रॉप प्रोटेक्शन बिजनेस के सीईओ एन.के. राजावेलु ने कहा, ''हमारे सर्वेक्षण में 77 प्रतिशत धान किसानों ने त्वरित और लंबे समय तक प्रभावी कीट नियंत्रण की आवश्यकता जताई। आईएसके जापान के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया तकाई तेजी से कीटों की फीडिंग रोकता है और लंबे समय तक नियंत्रण सुनिश्चित करता है।''

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups