रियो डी जेनेरो। ब्राजील में पूर्वोत्तर सिएरा राज्य (northeastern Sierra state in Brazil) के एक शहर के चौराहे पर गुरुवार सुबह हथियारबंद हमलावरों (attack by armed assailants) की ओर से किए गए हमले में कम से कम सात लोग मारे गए और दो घायल (injured) हो गए।
सैन्य पुलिस (Military police) ने इसकी पुष्टि की है। विकोसा डू सिएरा शहर के चौराहे पर लगे सुरक्षा कैमरों में कैद तस्वीरों में कई वाहन घटनास्थल पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। हथियारबंद संदिग्ध उनमें से उतरते हैं और कई लोगों को अपने सिर पर हाथ रखने के लिए मजबूर करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने कम से कम 50 गोलियों की आवाज सुनी, जिससे घटनास्थल पर सात लोग मारे गए, जिनमें पुरुष और महिलाएं शामिल थे। दो घायलों को नगरपालिका अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारियों ने हमले के पीछे कोई मकसद नहीं बताया है, लेकिन पाया है कि कम से कम एक मृतक ने टखने पर मॉनिटर पहना हुआ था, जिसे आमतौर पर पैरोल पर या मुकदमे की प्रतीक्षा कर रहे लोग पहनते हैं। हमले के पीछे गिरोह युद्ध या संगठित अपराध प्रतिद्वंद्विता की आशंका है। उल्लेखनीय है कि यह हाल के वर्षों में विकोसा डू सेरा में घटित हुयी हिंसा की दूसरी घटना है। इससे पहले दिसंबर 2021 में एक घर के अंदर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 21 , 2024, 12:55 PM