Somali soldiers : सड़क किनारे हुए विस्फोट में आठ सोमाली सैनिक मारे गये, 11 घायल

Sun, Jun 16, 2024, 10:08

Source : Uni India

मोगादिशु, 16 जून (वार्ता)। सोमालिया (Somalia) के खाड़ी क्षेत्र में शनिवार को सड़क किनारे (road side) हुए विस्फोट में एक वरिष्ठ कमांडर सहित सोमाली राष्ट्रीय सेना (एसएनए) (Somali National Army (SNA)) के आठ सैनिक मारे गये और11 अन्य घायल हो गए। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अल-शबाब ने वरिष्ठ सैन्य नेताओं के खिलाफ हमले की जिम्मेदारी ली है। सोमाली सरकार ने अल-कायदा से जुड़े इस आतंकवादी (Terrorist) समूह के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं।
एसएनए के रक्षा बल के प्रमुख इब्राहिम शेख मुहिदीन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सेना कमांडर मोहम्मद ढेरे (Army Commander Mohammed Dhere) ने सेक्टर 60 में सोमाली सेना की आठवीं बटालियन का नेतृत्व कर रहे थे।इस दौरान सैन्य वाहन एक विस्फोटक उपकरण की चपेट में आ गया, जिससे कमांडर समेत आठ जवानों की जान चली गई। इस विस्फोट में 11 जवान घायल हुए हैं।
श्री मुहिदीन ने कहा कि यह घटना जिरागारोब गांव के पास हुई। यह गांव बेरडेल शहर के बाहरी इलाके में अल-शबाब चरमपंथी समूह का गढ़ है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups