लाल सागर में जहाजों पर हमले के बाद 21 फिलीपींस नाविक सुरक्षित बचाये गये

Sat, Jun 15, 2024, 02:30

Source : Uni India

मनीला। लाल सागर (Red Sea) में इस सप्ताह की शुरुआत में एक मालवाहक जहाज पर हमले के बाद उसमें सवार फिलीपींस के 22 नाविकों (22 Philippines sailors) में से 21 को बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं। फिलीपींस के प्रवासी श्रमिक मंत्री हंस कैकडैक ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त अंतरराष्ट्रीय बलों (joint international forces) ने जहाज पर बुधवार को हुए हमलों से 21 फिलिपिनो नाविकों को बचाया है। तथा बचाव दल अभी भी जहाज के अंदर लापता नाविक की तलाश कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि फिलीपींस सरकार (Philippines government) ने अप्रैल में भू-राजनीतिक संघर्षों के कारण देश के नाविकों को लाल सागर से गुजरने वाले अन्य जहाजों पर तैनात रहने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद भी वे यहां से गुजरने वाले जहाजों में शामिल होने का खतरा मोल लेते हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार, फिलीपींस दुनिया में समुद्री श्रम के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक है, जो दुनिया भर में 12 लाख नाविकों में से लगभग पांचवां हिस्सा है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups