Gaza Ceasefire Proposal: हमास ने गाजा युद्धविराम प्रस्ताव के लिए नए विचार पेश करने से इनकार किया

Thu, Jun 13 , 2024, 11:24 AM

Source : Uni India

गाजा। हमास ने गाजा युद्वविराम प्रस्ताव (Gaza ceasefire proposal) के लिए नए विचार पेश करने से इनकार किया है। हमास ने बुधवार को उन दावों का खंडन किया कि उसने गाजा पट्टी में संयुक्त राष्ट्र समर्थित युद्धविराम प्रस्ताव (UN-backed ceasefire proposal) के लिए नए विचार पेश किए हैं।

एक सूत्र ने यह जानकारी दी। हमास के एक करीबी सूत्र ने बताया कि "हमने जो कुछ किया वह मध्यस्थों द्वारा गत पांच मई को प्रस्तुत की गई बातों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करना था और हमने किसी भी नए विचार या प्रस्ताव पर चर्चा नहीं की।" सूत्र ने दावा किया कि प्रस्ताव में ऐसे खंड शामिल हैं कि अगर बातचीत से सकारात्मक परिणाम नहीं निकलते हैं तो यह इज़रायल को दूसरे चरण के बाद युद्ध फिर से शुरू करने की अनुमति देते हैं।

सूत्र ने कहा "हमने इजरायल को युद्ध फिर से शुरू करने से रोकने और समझौते के चरणों की शर्तों के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय गारंटी का अनुरोध किया।" सूत्र ने बताया कि हमास ने स्थायी युद्धविराम, गाजा पट्टी से इजरायली सेना की वापसी, विस्थापित लोगों की उनके घरों में वापसी, गाजा के पुनर्निर्माण और नाकाबंदी की समाप्ति की मांग की है।

हमास ने यह बात अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के एक बयान के जवाब में दी है। श्री ब्लिंकन ने कहा था कि हमास ने युद्धविराम और बंधक समझौते में कई "परिवर्तन" का सुझाव दिया था। इससे पहले दिन में श्री ब्लिंकन ने कतर में एक संवाददाता सम्मेलन में हमास द्वारा अनुरोधित परिवर्तनों पर अतिरिक्त विवरण दिए बिना कहा कि हमास द्वारा प्रस्तावित कुछ बदलाव "व्यवहार्य" हैं और कुछ नहीं हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups