गाजा में इजरायली हमलों में मृतकों की संख्या बढ़कर 37,202 हुई

Thu, Jun 13 , 2024, 10:44 AM

Source : Uni India

गाजा। गाजा पट्टी पर जारी इजरायली हमलों (Israeli attacks) में मृतकों की संख्या बढ़कर 37202 हो गयी है। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों (Gaza health officials) की ओर से जारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली सेना (Israeli army) की कार्रवाई में 38 फिलीस्तीनी मारे गए और 100 अन्य घायल हो गए। इसके साथ ही अक्टूबर 2023 में फिलिस्तीनी-इजरायल संघर्ष (Palestinian-Israeli conflict) शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 37,202 हो गई और 84,932 लोग घायल हो गए।

बयान में कहा गया कि भारी बमबारी और बचाव दल की कमी के बीच कुछ पीड़ित मलबे में दबे रहे। उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायली सीमा के माध्यम से हमास के हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने के लिए इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला किया। हमले के दौरान लगभग 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 को बंधक बना लिया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups