Earthquake in Xizang: ज़िज़ांग के नागकू में 5.9 तीव्रता का भूकंप! किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं

Sat, Jun 01 , 2024, 12:21 PM

Source : Uni India

बीजिंग/ल्हासा। दक्षिण पश्चिम चीन के ज़िजांग स्वायत्त क्षेत्र (Xizang autonomous region) में नागकू शहर के न्यिमा काउंटी में शनिवार सुबह 8:46 बजे (बीजिंग समय) 5.9 तीव्रता का भूकंप (earthquake struck) आया। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) ने यह जानकारी दी। भूकंप का केंद्र 34.14 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 86.36 डिग्री पूर्वी देशांतर पर देखा गया। सीईएनसी द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप 8 किमी की गहराई पर आया।

भूकंप का केंद्र न्यिमा काउंटी सीट (Nyima county seat) से 275 किमी दूर और क्षेत्रीय राजधानी ल्हासा से 672 किमी दूर स्थित है। भूकंप का केंद्र अज्ञात क्षेत्र में था और न्यिमा की काउंटी सीट पर कोई उल्लेखनीय झटका महसूस नहीं किया गया। काउंटी के आपातकालीन प्रबंधन विभाग के अनुसार संबंधित कर्मियों को भूकंप क्षेत्र में क्षेत्रीय जांच करने के लिए भेजा गया है। फिलहाल, किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups