ट्रंप मामले में निर्णय लंबित होने पर ज्यूरी बर्खास्त

Thu, May 30 , 2024, 02:57 AM

Source : Uni India

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के खिलाफ “ चुप रहने के लिए पैसे लेने ” के मामले में सुनवाई कर रही ज्यूरी के घंटों की चर्चा के बाद भी किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाने के बाद न्यूयार्क सुप्रीम कोर्ट (New York Supreme Court) के जज जुआन मर्चेन (Judge Juan Merchan) ने ज्यूरी को ही बर्खास्त कर दिया है। एनबीसी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि जज मर्चेन ने जूरी को दिन भर के लिए बर्खास्त कर दिया और उन्हें मामले पर चर्चा न करने या इसके बारे में जानकारी न खोजने का आदेश दिया। जूरी गुरुवार को सुबह 9:30 बजे विचार-विमर्श फिर से शुरू करेगी।

 ट्रम्प पर वयस्क फिल्म अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स (Stormy Daniels) को कथित रूप से चुप रहने के लिए पैसे देने से संबंधित रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है हालांकि उन्होंने इन सभी आरोपों से इनकार किया है और 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ के बीच उठाये गये इस मामले की निंदा करते हुए इसे चुनाव में हस्तक्षेप बताया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups