लंदन, 26 मई (वार्ता)। ब्रिटेन के लिंकनशायर में ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) (British Royal Air Force (RAF)) बेस के पास स्पिटफायर के दुर्घटनाग्रस्त (crashed) होने से आरएएफ के एक पायलट की मौत हो गयी।
आरएएफ के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा, “बड़े दुख के साथ हमें आज आरएएफ कोनिंग्सबी के पास दुर्घटना में आरएएफ के एक पायलट (pilot) की मौत की पुष्टि करनी पड़ रही है।” इससे पहले लिंकनशायर पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा था कि एक ‘एकल यात्री विमान’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और इसमें किसी और के होने की संभावना नहीं है।
वहीं, ब्रिटिश मीडिया ने बताया कि विमान अंतरराष्ट्रीय समय के मुताबिक 12.20 बजे से कुछ समय पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त स्पिटफ़ायर (crashed spitfire) ब्रिटेन के युद्ध स्मारक कार्यक्रम में भाग ले रहा था।
गौरतलब है कि आरएएफ कॉनिंग्सबी बैटल ऑफ़ ब्रिटेन मेमोरियल फ़्लाइट का अड्डा है, जहां पर युद्धकालीन लड़ाकू और बमवर्षक विमानों का एक संग्रह है। ये विमान एयर शो और स्मारक प्रदर्शनों में भाग लेते हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, May 26 , 2024, 10:51 AM