कीव. यूक्रेन के सशस्त्र बलों (Armed Forces) ने 10,000 किलोमीटर (6,200 मील) किलेबंदी का पुनर्निर्माण करने की योजना बनाई है। यूक्रेन के पब्लिकेशन लीगा (Ukrainian publication Liga) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेनी सैन्य कर्मियों ने संसाधनों के अकुशल उपयोग और पहले से निर्मित निम्न-गुणवत्ता (low-quality fortifications) वाले किलेबंदी के तत्काल पुनर्निर्माण की आवश्यकता के बारे में शिकायत की और वे किलेबंदी का पुनर्निर्माण करना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि रूस 24 फरवरी 2022 से यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान चला रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन (Russian President Putin) ने कहा है कि इस अभियान का उद्देश्य आठ वर्षों तक कीव शासन द्वारा नरसंहार के शिकार लोगों की रक्षा करना है। इसके अलावा अभियान का अंतिम लक्ष्य डोनबास को आजाद कराना और ऐसी स्थितियां निर्मित करनी है जो रूस की सुरक्षा की गारंटी देती हैं। यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति के परिप्रेक्ष्य में रूस ने पहले नाटो को एक नोट भेजा था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, May 23 , 2024, 12:30 PM