Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में दो राज्यसभा सांसद अपनी तकदीर आजमायेंगे

Mon, Apr 15, 2024, 12:30

Source : Uni India

पटना। बिहार लोकसभा चुनाव 2024 (Bihar Lok Sabha elections 2024) में दो राज्यसभा सांसद (Two Rajya Sabha MP) अपनी-अपनी तकदीर आजमायेंगे। नवादा सीट (Nawada seat) से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.पी.ठाकुर के पुत्र राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर और पाटलिपुत्र सीट (Patliputra seat) से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की पुत्री राज्यसभा सांसद मीसा भारती अपनी तकदीर आजमायेंगी।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नवादा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मे शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रत्याशी पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह ने जीत हासिल की थी। इस बार के चुनाव में नवादा सीट राजग में सीटों में तालमेल के तहत भाजपा को मिली है। विवेक ठाकुर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं मीसा भारती ने पूर्व में भी दो बार पाटिलिपुत्र सीट से राजद के टिकट पर वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों बार उन्हें भाजपा प्रत्याशी राम कृपाल यादव से हार का सामना करना पड़ा। श्रीमती भारती और श्री ठाकुर यदि चुनाव जीत जाते हैं तो वे संसद के निचले सदन लोकसभा के सांसद बन जायेंगे, यदि हार जाते हैं तो वे संसद के ऊपरी सदन राज्य सभा के सांसद रहेंगे हीं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups