0 बनाए कुल 24,579 मतदान केंद्र
0 तय होगी 264 उम्मीदवारों की किस्मत
मुंबई। महाराष्ट्र में पांचवें चरण के तहत राज्य की कुल 13 लोकसभा सीटों (13 Lok Sabha seats) पर सोमवार 20 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस चरण का मतदान संपन्न हो जाने के बाद राज्य की सभी 48 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस चरण में कुल 2 करोड़, 46 लाख, 69 हजार 544 मतदाता 264 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिन 13 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें मुंबई की सभी 6 सीटों उत्तर मुंबई, उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व, उत्तर मध्य, दक्षिण मध्य, दक्षिण मुंबई के अलावा ठाणे, कल्याण, भिवंडी, पालघर, नाशिक, दिंडोरी और धुले शामिल है। मतदान के लिए कुल 24,579 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुंबई महानगर में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। जगह-जगह वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
मोबाइल ले जाने पर रोक
मतदान केंद्र (Polling Booth) में मोबाइल फोन ले जाने की मनाही है। ऐसे में बेहतर होगा कि अपना मोबाइल फोन घर रखकर जाएं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस चोकलिंगम ने कहा कि मतदान केंद्र के 100 मीटर दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध हैं। मतदान प्रक्रिया को बाधित करने, मतदान केंद्रों पर शांति भंग कर कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा करने की संभावनाओं की वजह से मतदान केंद्र में मोबाइल लेकर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
वोटर लिस्ट में तलाश करें अपना नाम
उप मुख्य चुनाव अधिकारी किरण कुलकर्णी ने कहा कि मुंबई शहर में यह शिकायत मिलती है कि वोटरों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। चुनाव आयोग की तरफ से मतदाताओं से 22 अप्रैल तक अपना नाम पंजीकृत कराने की अपील की गई थी, जिन लोगों ने अपना नाम पंजीकृत नहीं कराया, उनके नाम वोटर लिस्ट में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, इसका पता चुनाव आयोग की वेबसाइट से कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन ऐप या 1950 (Voter Helpline App or 1950) पर फोन करके भी मतदाता अपने नाम का पता लगा सकते हैं।
कहां कितने उम्मीदवार
पांचवें चरण में नाशिक में सबसे अधिक 31 उम्मीदवार मैदान में हैं, इसके बाद कल्याण लोकसभा सीट पर 28 प्रत्याशी मैदान में हैं। दिंडोरी और पालघर सीट पर सबसे कम 10-10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा उत्तर मुंबई में 19, उत्तर पश्चिम में 21, उत्तर पूर्व में 20 , उत्तर मध्य में 27, दक्षिण मध्य में 15, दक्षिण मुंबई में 14, धुले में 18, भिवंडी में 27, ठाणे में 24 प्रत्याशी मैदान में है।
कहां कितने कुल मतदाता
उत्तर मुंबई: 18,11,942
उत्तर पश्चिम मुंबई: 17,35,088
उत्तर पूर्व मुंबई: 16,36,890
उत्तर मध्य मुंबई: 17,44,128
दक्षिण मध्य मुंबई: 14,74,405
दक्षिण मुंबई: 15,36,168
ठाणे: 25,07,372
कल्याण: 20,82,221
भिवंडी: 20,87,244
पालघर: 21,48,514
नाशिक: 20,30,124
दिंडोरी: 18,53,387
धुले: 20,22,061
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, May 19 , 2024, 07:25 AM