Attack on Governor: रूस के मरमंस्क क्षेत्र के गवर्नर पर हमलवार ने किया चाकू से हमला, अस्पताल भर्ती!

Fri, Apr 05, 2024, 01:03

Source : Uni India

मरमंस्क: रूस के मरमंस्क क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई चिबिस पर एपेटिटी शहर में एक हमलावर ने उन पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने श्री चिबिस के प्रेस कार्यालय के हवाले से यह जानकारी दी।

श्री चिबिस के कार्यालय ने बताया, “गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिष्ठान से बाहर निकलने समय एक व्यक्ति दौड़कर उनके पास आया और चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद गवर्नर चिबिस को किरोव्स्क के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उन्हें एपेटिटी (Apatity) से ले जाया गया था, उनकी सर्जरी की जा रही है। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।”

रोसग्वार्डिया के प्रेस कार्यालय ने बाद में पुष्टि की कि रोसग्वार्डिया की विशेष प्रयोजन मोबाइल इकाई (OMON) के अधिकारियों ने सर्विस रिवॉल्वर से हमलावर पर गोली चलाई और उसे घायल कर दिया। हमलावर को पकड़ लिया गया और रूसी आंतरिक मंत्रालय को सौंप दिया गया।

मरमंस्क क्षेत्र में रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के विभाग के प्रमुख दिमित्री पनिचेव ने टेलीग्राम पर कहा कि गवर्नर चिबिस के पेट की सर्जरी की गई है और उनकी हालत स्थित है। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में गहन देखभाल इकाई में रखा गया है। रूसी जांच समिति ने टेलीग्राम पर कहा कि जांचकर्ता गवर्नर पर हमले के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups