प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की थाना देल्हूपुर पुलिस ने स्वाट/सर्विलांस सेल (SWAT/Surveillance Cell and Special Team) और स्पेशल टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक सोना व्यवसायी द्वारा षड्यंत्रपूर्वक स्वयं कराई गई फर्जी लूट (fake robbery plot) की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नौ लाख 60 हजार रुपये नकद, तीन किलोग्राम चांदी, एक अवैध शस्त्र तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सोना व्यवसायी रितेश मौर्य ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से लूट की झूठी कहानी रची थी।
पूछताछ में अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने नकदी और चांदी को छिपाकर फर्जी लूट की घटना के माध्यम से भ्रामक स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि छह फरवरी को वादी रितेश मौर्य निवासी रामगंज बाजार, थाना रामगंज, जनपद अमेठी ने तहरीर देकर बताया था कि वह प्रयागराज से जेवरात खरीदकर अपने मित्र के साथ टाटा पंच कार से अमेठी जा रहे थे। थाना देल्हूपुर क्षेत्र के गजेहड़ा जंगल के पास स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने वाहन रोककर बैग छीन लिया, जिसमें तीन किलो चांदी और 9.60 लाख रुपये नकद थे। तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस को घटना संदिग्ध लगी। तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर सच्चाई सामने आई कि लूट की घटना स्वयं वादी द्वारा रची गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों में रितेश मौर्य पुत्र राजाराम मौर्य निवासी रामगंज बाजार थाना रामगंज जनपद अमेठी, अवनीश कुमार तिवारी उर्फ आयुष तिवारी पुत्र जगनारायण तिवारी निवासी राजगढ़ थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ तथा अनुज दुबे उर्फ अनोज कुमार दुबे पुत्र हरीराम दुबे निवासी लोकई का पुरवा थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ शामिल हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 10 , 2026, 03:52 PM