Minibus-Tractor Collision: बोलीविया में मिनीबस, ट्रैक्टर-ट्रेलर के बीच टक्कर , 14 की मौत

Fri, Apr 05, 2024, 11:35

Source : Uni India

सुक्रे। बोलीविया को ओरुरो और पोटोसी (Oruro and Potosi) से जोड़ने वाले राजमार्ग पर मिनीबस और ट्रैक्टर-ट्रेलर के बीच टक्कर (Minibus-Tractor Collision) से 14 लोगों की मौत हो गई।

ओरुरो के परिवहन और सड़क सुरक्षा (Transportation and Road Safety) निदेशक जूलियो लारिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना ओरुरो और पोटोसी के बीच सीमा निकास पर स्थित विचुलोमा शहर में गुरुवार को उस समय हुई जब पोटोसी से नमक ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रेलर का चालक नियंत्रण खो बैठा और एक बस को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि मिनीबस और ट्रेलर में सवार दो लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। दाेनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups