Road Accident: दक्षिण इराक में सड़क दुर्घटना में छह बच्चों की मौत, 10 घायल

Wed, Apr 03, 2024, 10:25

Source : Uni India

बगदाद। इराक के दक्षिणी बसरा प्रांत (southern Basra province) में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना (road accident) में एक प्राथमिक विद्यालय के छह बच्चों की मौत हो गई और करीब 10 अन्य घायल हो गए। इराकी समाचार एजेंसी (आईएनए) ने यह जानकारी दी। आईएनए ने कहा कि यह दुर्घटना दोपहर में हुई जब प्रांतीय राजधानी बसरा से लगभग 15 किमी उत्तर में अल-हर्था में उनके स्कूल के बाहर सड़क पर खड़े बच्चों पर एक रेफ्रिजरेटर ट्रक (refrigerator truck) चढ़ गया।

आईएनए ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया, जिससे दुर्घटना हुई। इराकी सुरक्षा बलों ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि प्रांत के अधिकारियों ने तीन दिन के शोक की घोषणा की।(Fatal road accident)

मानवाधिकार के लिए इराकी उच्चायोग के अनुसार, 2023 में 7,000 से अधिक यातायात दुर्घटनाएँ हुईं और इसकी मुख्य वजह पुरानी और अयोग्य सड़कें, पर्याप्त यातायात संकेतों और सुरक्षा बाधाओं की कमी के साथ-साथ यातायात नियमों की लापरवाही है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups