कपास की खेती : म्यांमार का छह लाख एकड़ से अधिक कपास उगाने का लक्ष्य

Mon, Apr 01, 2024, 12:05

Source : Uni India

यांगून। म्यांमार का वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान देश के छह राज्यों और क्षेत्रों में छह लाख एकड़ से अधिक कपास की खेती (Cotton cultivation) करने का लक्ष्य है। म्यांमार की आधिकारिक ग्लोबल न्यू लाइट मीडिया (Global New Light Media) ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में केंद्रीय कृषि, पशुधन और सिंचाई मंत्री यू मिन नौंग (U Min Naung) के हवाले से कहा गया है कि देश भर के छह राज्यों में कुल 612,712 एकड़ कपास उगाई जाएगी। 

कपास उत्पादन (cotton plantations) में अनुमानित वार्षिक वृद्धि के साथ 2027-28 वित्तीय वर्ष में अपने कपास बागानों को 747,000 एकड़ तक विस्तारित करने का भी लक्ष्य रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को मैगवे क्षेत्र के अधिकारियों के साथ एक बैठक में संबंधित विभागों, व्यापारियों और किसानों से कपास के बागानों और उत्पादन में कठिनाइयों और सीमाओं को दूर करने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया था। 

 ये भी पढ़ें - Israeli strike: दक्षिण लेबनान में इज़रायली हमले में हिज़्बुल्लाह सदस्य मारा गया

उन्होंने सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्यमों (एमएसएमई) के विकास में कपास की भूमिका और कपास उत्पादन में अनुमानित वृद्धि के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे घरेलू मांग से परे निर्यात की सुविधा मिलेगी। म्यांमार में एक एकड़ कपास के बागान में लगभग 700 विस्से (1,143 किलोग्राम से अधिक) कपास का उत्पादन होता है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups