Syria : सीरिया में कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत, 23 घायल

Sun, Mar 31, 2024, 03:05

Source : Uni India

दमिश्क, 31 मार्च (वार्ता)। सीरिया (Syria) के उत्तरी शहर अजाज में एक कार बम विस्फोट (car bomb explosion) में आठ लोगों की मौत (eight people died) हो गयी है और 23 अन्य घायल हो गये हैं।
ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानीकर्ता सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने कहा कि सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर अजाज के एक लोकप्रिय बाजार में कार बम विस्फोट किया गया है। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

‘शाम एफएम रेडियो’ ने रविवार को विस्फोट की सूचना दी लेकिन इसका विस्तृत ब्योरा नहीं दिया। अभी तक किसी भी व्यक्ति अथवा संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
सीरिया के अलेप्पो प्रांत में स्थित अजाज पर सीरियाई सरकार के विरोधी विद्रोहियों का नियंत्रण है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups