इराक में आईएस के हमले में इराकी सैनिक की मौत

Sat, Mar 30, 2024, 11:16

Source : Uni India

बगदाद। इराक के उत्तरी प्रांत किरकुक (northern province of Kirkuk) में एक सैन्य अड्डे पर इस्लामिक स्टेट (IS) के आतंकवादियों के हमले में शुक्रवार को एक इराकी सैनिक (Iraqi soldier) की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी।

किरकुक प्रांत के पुलिस कमांड के मेजर साद अल-ओबैदी (Major Saad al-Obaidi) ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि हमला शाम को हुआ। इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने किरकुक के दक्षिण-पश्चिम में स्थित वादी अल-शाय के बीहड़ इलाके में एक सेना चौकी पर हमला किया।

ये भी पढ़ें - सेनेगल की संवैधानिक परिषद ने फेय को राष्ट्रपति-निर्वाचित घोषित किया, 2 अप्रैल को शपथ दिलायी जाएगी

अल-ओबैदी ने कहा, "चौकी पर सैनिकों की हमलावरों के साथ भीषण झड़प हुई और उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।" उल्लेखनीय है कि 2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन आईएस के आतंकवादी शहरी केंद्रों में घुस गए हैं। यहां के रेगिस्तान और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार गुरिल्ला हमले होते रहते हैं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups