Road Accident : द. अफ्रीका में सड़क दुर्घटना में 45 लोगों की मौत

Fri, Mar 29, 2024, 10:26

Source : Uni India

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के उत्तरपूर्वी प्रांत लिम्पोपो में गुरुवार को हुई एक बस दुर्घटना में कुल 45 लोगों की मौत हो गई। देश के परिवहन विभाग (transport department) ने यह जानकारी दी है। विभाग ने गुरुवार देर रात एक बयान में कहा कि कथित तौर पर लोगों को बोत्सवाना से लिम्पोपो के मोरिया (transport department) ले जा रही एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसके कारण कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिवहन मंत्री सिंदिसिवे चिकुंगा (Transport Minister Sindisiwe Chikunga) ने कहा, "मैं ममातलाकला के पास दुखद बस दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त कर रहा हूं। हम हर समय अत्यधिक सतर्कता के साथ जिम्मेदार वाहन चलाने का आग्रह करते हैं, क्योंकि इस ईस्टर सप्ताहांत में हमारी सड़कों पर अधिक लोग हैं।"

बयान के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य जारी रहने पर पुलिस अद्यतन जानकारी देती रहेगी। दुर्घटना के सटीक कारण की जांच की जा रही है। दक्षिण अफ़्रीकी ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मरने वाले 45 लोग श्रद्धालु थे और लिम्पोपो में मोकोपेन और मार्केन के बीच पहाड़ी दर्रे पर उनकी बस अनियंत्रित होकर एक पुल पर गिर गई और उसमें आग लग गई।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups