Moscow Attack : वहां कौन इंतज़ार कर रहा था? कॉन्सर्ट हॉल हमले पर पुतिन का सटीक सवाल

Tue, Mar 26, 2024, 10:42

Source : Hamara Mahanagar Desk

 मॉस्को। पिछले हफ्ते रूस की राजधानी मॉस्को (Russian capital Moscow) में एक कॉन्सर्ट हॉल पर आतंकियों ने हमला (terrorists attacked) कर दिया था। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने दावा किया है कि इस हमले के पीछे इस्लामिक कट्टरपंथियों (Islamic radicals) का हाथ है। इस हमले में 130 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो गई। पुतिन ने सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि यह हमला इस्लामिक कट्टरपंथियों ने किया है। पुतिन ने कहा, सभी चार हमलावरों को यूक्रेन भागने की कोशिश करते समय गिरफ्तार कर लिया गया।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को एक बार फिर इस्लामिक स्टेट का जिक्र करने से परहेज किया। वारदात के बाद आतंकियों ने यूक्रेन भागने की कोशिश क्यों की? वहां कौन उनका इंतजार कर रहा था? पुतिन ने कहा है कि ये जानना जरूरी है। हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस (ISIS) ने ली है। अमेरिका ने भी ऐसा किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस के पास जो गोपनीय जानकारी है, उसके मुताबिक इस हमले के पीछे आईएसआईएस का हाथ है। 

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने क्या कहा?
सोमवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने किसी को जिम्मेदार ठहराने से इनकार कर दिया। कहा गया कि हमें रूसी जांच एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। अमेरिका ने अपने इस दावे पर भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि उसने रूस को 7 मार्च को संभावित हमले की पूर्व सूचना दी थी। पेसकोव ने कहा कि ऐसी जानकारी गोपनीय होती है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups