Clash in Yemen: यमन में सरकार समर्थक बलों और हूती विद्रोहियों के बीच हुई झड़प में 9 लोगों की मौत!

Mon, Mar 25, 2024, 01:37

Source : Uni India

अदन: यमन के पूर्वोत्तर मारिब प्रांत (Marib province) में रविवार को यमनी सरकार समर्थक बलों और हूती विद्रोहियों के बीच हुई भीषण झड़प में दोनों पक्षों के कुल 9 लोग मारे गए। यह जानकारी एक सैन्य अधिकारी ने सिन्हुआ को दी।

स्थानीय सैन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मारिब प्रांत के दक्षिण में बलाक अग्रिम मोर्चे पर सशस्त्र संघर्ष के दौरान भारी गोलाबारी हुई, जिससे यह महीनों में दोनों पक्षों के बीच सबसे भीषण लड़ाई(deadliest fighting) में से एक बन गया।

सूत्र ने कहा कि घंटों तक चली गोलीबारी में तीन सैनिक मारे गए और चार अन्य घायल हो गए, जबकि छह हूती लड़ाके मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

संघर्ष में यह वृद्धि मारिब सीमा पर व्याप्त अपेक्षाकृत शांति के बीच हुई है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकारी बल हूती द्वारा बड़े पैमाने पर हमलों को रोकने में कामयाब रहे हैं।

यमन के नौ वर्षों के गृह युद्ध को समाप्त करने की दिशा में अधिकतम(maximum restraint) संयम बरतने की संयुक्त राष्ट्र की हालिया अपील के बाद नए सिरे से हिंसा भड़क उठी है।

ये भी पढ़ें: Brigitte Garcia: इक्वाडोर की सबसे युवा मेयर की गोली मारकर हत्या

गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सत्र (UN Security Council session) के दौरान, यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत हंस ग्रुंडबर्ग ने दोनों पक्षों से शत्रुता कम करने और उकसावे से बचने का आग्रह किया जो शुरू हुए शांति प्रयासों को खतरे में डाल सकते हैं।

यमन का भीषण युद्ध 2014 में भड़क उठा जब हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना पर कब्ज़ा कर लिया, जिसने दुनिया के सबसे गंभीर मानवीय संकटों में से एक को जन्म दिया। सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने सरकार को बहाल करने के लिए 2015 में हस्तक्षेप किया।

वर्षों से चल रहे राजनयिक कोशिशों के बावजूद, किसी भी पक्ष ने संघर्ष का समाधान करने के उद्देश्य से वार्ता को पुनर्जीवित करने के लिए अपेक्षित इच्छाशक्ति का प्रदर्शन नहीं किया है, संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के अनुसार, इस संघर्ष में लाखों लोगों की जान गई है और लाखों लोग अकाल के कगार पर पहुंच चुके हैं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups