बिडेन ने शटडाउन की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद सरकार के फंडिंग बिल पर हस्ताक्षर किया

Sun, Mar 24, 2024, 12:37

Source : Uni India

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (Joe Biden) ने शनिवार को 1.2 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर फंडिंग पैकेज (funding package) कानून पर हस्ताक्षर किया। यह हस्ताक्षर संघीय सरकार के आंशिक शटडाउन को टालने की समय सीमा समाप्त होने के कुछ घंटों बाद किया गया। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने शुक्रवार को इस पैकेज को पारित किया और सीनेट ने शनिवार सुबह, समय सीमा समाप्त होने के लगभग दो घंटे बाद इसपर अपनी स्वीकृति दी।

व्हाइट हाउस (White House) ने एक बयान में कहा कि संघीय निधियों को दैनिक आधार पर खर्च और ट्रैक किया जाता है इसलिए एजेंसियां ​​बंद नहीं होंगी और अपना सामान्य संचालन जारी रखेंगी। नवीनतम कानून वित्तीय वर्ष 2024 में रक्षा, होमलैंड सुरक्षा, श्रम, स्वास्थ्य, मानव सेवा, शिक्षा, राज्य और विधायी शाखा विभागों के लिए धन प्रदान करेगा, जो 30 सितंबर को समाप्त होगा।

इस पैकेज में होमलैंड सिक्योरिटी के लिए लगभग 62 अरब डॉलर आवंटित किया जाएगा – जो सीमा सुरक्षा की देखभाल करता है – यह सांसदों द्वारा चर्चा के दौरान विनियोग बिल का सबसे विवादास्पद हिस्सा रहा है। इस महीने की शुरुआत में अनुमोदित 459 अरब डॉलर के बिल के अलावा, नया पैकेज संघीय सरकार के लिए सितंबर के अंत तक कुल 1.659 लाक करोड़ डॉलर के लिए पूर्ण वित्तपोषण प्रदान करेगा।

पहले के पैकेज में, अमेरिकी कांग्रेस ने कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण, आवास, परिवहन, न्याय विभाग सहित कई विभागों के लिए वार्षिक वित्तपोषण अधिकृत किया। विभाजित कांग्रेस ने इस सत्र में कई शटडाउन को कामचलाऊ बिलों की मदद से टाल दिया है, जिससे समय सीमा बढ़ती रही। 01 अक्टूबर, 2023 से वित्तीय वर्ष 2024 की शुरुआत के बाद से, कांग्रेस ने पहले सितंबर 2023 में, नवंबर 2023 में, जनवरी 2024 में और फरवरी 2024 के अंत में कामचलाऊ फंडिंग उपायों को मंजूरी प्रदान की।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups