अमेरिका ने रूस के साथ योजनाबद्ध आतंकी हमले की जानकारी साझा की: व्हाइट हाउस

Sat, Mar 23, 2024, 12:04

Source : Uni India

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस (White House) राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (White House National Security Council) के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका ने हाल ही में चेतावनी देने की अपनी कर्तव्य नीति का पालन करते हुए रूस के खिलाफ एक योजनाबद्ध आतंकवादी हमले (terrorist attack) की जानकारी रूसी अधिकारियों के साथ साझा की थी। यह जानकारी स्पुतनिक ने शुक्रवार को दी। प्रवक्ता ने कहा कि “इस महीने की शुरुआत में, अमेरिकी सरकार (U.S. government) को मॉस्को में एक योजनाबद्ध आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसमें संभावित रूप से बड़े समारोहों और संगीत कार्यक्रम को लक्षित करना शामिल था। जिसके बाद अमेरिकी विदेश विभाग (US State Department) ने रूस में रहने वाले अमेरिकियों के लिए एक सार्वजनिक सलाह जारी किया। अमेरिकी सरकार ने अपनी दीर्घकालिक 'चेतावनी देने के कर्तव्य' की नीति का पालन करते हुए रूसी अधिकारियों के साथ भी यह जानकारी साझा की थी।”

गौरतलब है कि शुक्रवार को मॉस्को के बाहर क्रोकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट स्थल पर गोलीबारी हुई, जिसके बाद भीषण आग लग गई। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, कई हथियारबंद लोगों ने कार्यक्रम स्थल में गोलीबारी की। आपातकालीन और सुरक्षा सेवाएं इस संकट से निपट रही हैं। रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के अनुसार, इस आतंकी हमले में 40 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा अन्य लोग घायल हुए जबकि रूस की जांच समिति ने कहा कि हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups