रियाद. सऊदी अरब (Saudi Arabia) 28 से 29 अप्रैल तक विश्व आर्थिक मंच (WEF) की विशेष बैठक की मेजबानी करेगा। अर्थव्यवस्था और योजना मंत्री फैसल अलीब्राहिम (Faisal Alibrahim) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अलीब्राहिम ने स्विस शहर दावोस में हो रहे डब्ल्यूईएफ में कहा, 'सऊदी अरब में विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) के प्रतिभागियों की एक बैठक 28-29 अप्रैल को आयोजित होने की योजना है और इसमें वैश्विक सहयोग, विकास और ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।'
डब्ल्यूईएफ का 2024 संस्करण सोमवार से शुक्रवार तक आयोजित किया गया। इस आयोजन में 120 से अधिक देशों के 2,800 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें व्यापार, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 19 , 2024, 10:21 AM