चंद्रपुर: एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में महाराष्ट्र के चंद्रपुर नगर निगम में कांग्रेस के सबसे बड़ा दल होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद संगीता खांडेकर मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) के अप्रत्याशित समर्थन मेयर का पद जीतने में सफल रहीं।
मेयर चुनाव का परिणाम
मेयर चुनाव का परिणाम बेहद रोमांचक रहा, जहाँ भाजपा की संगीता खांडेकर को 32 मत मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 31 मतों से संतोष करना पड़ा। कुल 66 सदस्यीय नगर निगम में 15 जनवरी को आए खंडित जनादेश के बाद से ही अनिश्चितता बनी हुई थी। कांग्रेस 27 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी थी, जबकि भाजपा के पास 23 सीटें थीं।
भाजपा ने पलटी बाज़ी
भाजपा ने शिवसेना (यूबीटी) के 6 पार्षदों और अन्य छोटे समूहों का समर्थन जुटाकर बाजी पलट दी। इस चुनाव में न केवल मेयर पद भाजपा के खाते में गया, बल्कि शिवसेना (यूबीटी) पार्षद प्रशांत दानवे को डिप्टी मेयर चुना गया। विपक्षी गठबंधन 'महा विकास अघाड़ी' और 'इंडिया' ब्लॉक का हिस्सा होने के बावजूद शिवसेना (यूबीटी) का भाजपा के साथ जाना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हर्षवर्धन सपकाल का बीजेपी पर आरोप
नतीजों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा पर 'हॉर्स-ट्रेडिंग' (पार्षदों की खरीद-फरोख्त) का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम विपक्षी गठबंधन की राजनीतिक समझ के विपरीत है। श्री सपकाल ने कांग्रेस की हार के लिए श्री ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और वंचित बहुजन अघाड़ी को भी जिम्मेदार ठहराया और चेतावनी दी कि इस प्रकरण के परिणाम पूरे महाराष्ट्र की राजनीति पर पड़ेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 11 , 2026, 08:06 AM