Two terrorists : पकिस्तानी पुलिस ने दो आतंकवादी हमलों को किया नाकाम

Tue, Jan 16 , 2024, 02:46 AM

Source : Uni India

पेशावर, 16 जनवरी (वर्ता)। पकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मारवात जिले (Marwat District) की पुलिस ने मंगलवार को दो आतंकवादी (Two terrorists) हमलों को नाकाम कर दिया ।
‘जियो न्यूज’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि एक पुलिस स्टेशन पर और दूसरा चेक पोस्ट पर हमलों को आज नाकाम किया गया।
पुलिस के अनुसार, जिले के पीजो पुलिस स्टेशन पर एक हमले को विफल कर दिया गया, इस दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की और हथगोले फेंके।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिससे हमलावर घटनास्थल से भागने पर मजबूर हो गए। पुलिस के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पुलिस ने बताया कि इस बीच, सुबह गुंडी चौक पर पुलिस चौकी पर हमले की कोशिश को भी नाकाम कर दिया गया।
पिछले कुछ वर्षों से इस प्रांत में एक बार फिर आतंकवादी हमलों में चिंताजनक वृद्धि देखी है गयी है , जिससे प्रांत आतंकवाद और हिंसा से ग्रस्त हो गया है, खासकर जब से तालिबान के नेतृत्व वाले प्रशासन ने 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है।
पुलिस, सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमलों में वृद्धि के साथ, प्रांत के कई हिस्सों, विशेषकर दक्षिणी जिलों में कानून- व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है।
पिछले कुछ महीनों में, प्रांत के कुछ हिस्सों में कुछ राजनीतिक हस्तियों और सभाओं को भी आतंकवादियों ने निशाना बनाया है, जबकि सेना और पुलिस सहित सुरक्षा कर्मियों पर भी हमला किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रांत के अन्य हिस्सों में स्थिति में सुधार हुआ है जबकि केपी के दक्षिणी जिलों में कानून व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
जैसे-जैसे देश आठ फरवरी को होने वाले महत्वपूर्ण आम चुनाव की ओर बढ़ रहा है, सेना विशेष रूप से इस प्रांत में आतंकवादी संगठनों और आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रही है।
पिछले हफ्ते उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली में चलाए गए खुफिया-आधारित ऑपरेशन (आईबीओ) के दौरान प्रांत में दो ऑपरेशनों में सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया था।
वर्ष 2023 में 586 आतंकवादी हमले हुए, जिनमें से 17 प्रतिशत तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए), दाएश और अन्य जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों द्वारा किए गए थे।
इस बीच, सुरक्षा बलों ने अपराधियों के खिलाफ 197 अभियान चलाए, जिनमें से 537-545 लोग मारे गए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups