Northern Iraq and Syria: तुर्की ने इराक, सीरिया में पीकेके के खिलाफ नये हवाई हमले किये

Mon, Jan 15 , 2024, 03:47 AM

Source : Uni India

अंकारा। तुर्की ने उत्तरी इराक और सीरिया (northern Iraq and Syria) में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) के खिलाफ नये हवाई हमले (airstrikes) किये। तुर्की रक्षा मंत्रालय (Turkish Defense Ministry) ने यह जानकारी दी। तुर्की द्वारा आतंकवादी संगठन घोषित पीकेके के आतंकवादियों के हमले में शुक्रवार को नौ तुर्क सैनिक मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। हमले के बाद तुर्की वायु सेना ने शुक्रवार और शनिवार को उत्तरी इराक और सीरिया में हवाई अभियान चलाया। तुर्की रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा, "उत्तरी इराक के मेटिना और गारा के इलाकों में हवाई अभियानों के परिणामस्वरूप 10 और पीकेके आतंकवादियों को मार गिराया गया।"
मंत्रालय ने एक अलग बयान में कहा, कुल मिलाकर इराक और सीरिया में हवाई हमलों के दौरान 24 पीकेके आतंकवादियों को मार गिराया गया। सीरियाई मीडिया ने रविवार को बताया कि तुर्की के हवाई हमलों में अल हसाकाह प्रांत में दो सीरियाई बिजली संयंत्र क्षतिग्रस्त हो गये। पीकेके और तुर्की के बीच सशस्त्र संघर्ष 1984 में शुरू हुआ था और यह आग 2015 में फिर भड़क गयी। संगठन ने तुर्की सीमा के करीब इराकी और सीरियाई क्षेत्रों में आधार स्थापित किये हैं, जहां तुर्की सेना जमीनी और हवाई हमलों में उन्हें निशाना बना रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups