तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने रविवार को कहा कि उनका देश हमास के खिलाफ (against Hamas) जीत के अंत तक युद्ध जारी रखेगा। नेतन्याहू ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में दक्षिण अफ्रीका के आरोपों की निंदा करते हुए, शनिवार देर शाम इजरायल रक्षा बल (IDF) मुख्यालय में संवाददाताओं को बताया कि अफ्रीका कहता है कि उनका देश गाजा पट्टी (Gaza) में नरसंहार कर रहा है। उन्होंने कहा, ''हम जीत की राह पर हैं और हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम जीत हासिल नहीं कर लेते।'' उन्होंने कहा कि उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कहा था कि यह सिर्फ इजरायल का युद्ध नहीं है बल्किअमेरिका का भी युद्ध है।
उन्होंने दक्षिण अफ्रीका द्वारा आईसीजे में शिकायत की आलोचना की और पूछा, "वे किसका समर्थन करते हैं? हत्यारे, बलात्कारी, बच्चों को जलाने वाले? कितनी शर्मिंदगी है?" उन्होंने कहा कि इजरायली आईडीएफ और सुरक्षा बल नैतिक एवम न्यायपूर्ण युद्ध लड़ रहे हैं, इसलिये दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों द्वारा अंतरराष्ट्रीय निंदा अभियानों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jan 14 , 2024, 03:38 AM