बोगोटा। कोलंबिया के चोको प्रांत (Choco province of Colombia) में हुए भीषण भूस्खलन (massive landslide) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गयी है, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। कोलंबियाई पत्रिका सेमाना (Colombian magazine Semana) ने रविवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। देश के पश्चिम में शुक्रवार को कारमेन डे अट्राटो नगर पालिका (municipality of Carmen de Atrato) में क्विब्डो और मेडेलिन शहरों के बीच सड़क पर भूस्खलन हुआ।
कोलंबियाई मीडिया ने बताया कि भूस्खलन ने सड़क के पास एक घर को नष्ट कर दिया, जिससे उसमें मौजूद लगभग 50 लोग मलबे में फंस गये।
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो (Colombia's President Gustavo Petro) ने इस घटना को एक ‘भयानक त्रासदी’ बताया है और अधिकारियों से आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा है।
राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन इकाई (यूएनजीआरडी) ने कल एक बयान में बताया था कि घायल हुए कम से कम 35 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। उसने बताया कि कोलंबियाई एयरोस्पेस फोर्स (एफएसी) ने घायलों को ले जाने के लिए एक हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया और 82 बचाव इकाइयां प्रभावित क्षेत्र में भेजी गयीं। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आपदा से पहले, लगभग 50 लोग एक घर में तेज बारिश से बचने के लिए शरण ले रहे थे, जो अचानक भूस्खलन होने से उसकी चपेट में आ गया। यूएनजीआरडी ने बताया कि बचाव के प्रयास जारी हैं और पीड़ितों की संख्या बढ़ने की आशंका है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jan 14 , 2024, 10:41 AM