The Bus Fell into the River: नेपाल में बस के नदी में गिरने से 12 लोगों की मौत

Sat, Jan 13 , 2024, 12:03 PM

Source : Uni India

काठमांडू। पश्चिमी नेपाल के डांग जिले (Dang district) में शुक्रवार की रात एक बस के पुल से नदी में गिर जाने (The bus fell into the river) से 12 लोगों की मौत हो गई।
मुख्य जिला अधिकारी रामबंधु सुबेदी (Rambandhu Subedi) ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना कल रात करीब 22:30 बजे उस समय हुई जब काठमांडू आ रही बस राप्ती नदी पर बने पुल की रेलिंग से टकराकर नदी में गिर गयी। हादसे में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 22 अन्य घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों को बस को नदी से बाहर निकालने में लगभग चार घंटे लग गये। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups