चीन में कोयला खदान में विस्फोट, आठ की मौत, आठ लापता

Sat, Jan 13 , 2024, 09:48 AM

Source : Uni India

झेंगझोऊ। चीन में हेनान प्रांत (Henan province) के पिंगडिंगशान स्थित एक कोयला खदान (coal mine) में शुक्रवार को अपराह्न में हुई दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और आठ लोग लापता हो गए। स्थानीय अधिकारियों (Local officials)ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी। स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (emergency management agency) के अनुसार, स्थानीय समय के शनिवार को अपराह्न 1:00 बजे तक खदान में बचे 45 लोगों में से आठ की मौत हो चुकी थी और आठ लापता थे। बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं।
एजेंसी ने बताया कि हादसा शुक्रवार को अपराह्न 2:55 बजे हुआ। पिंगडिंगशान तियानान कोल माइनिंग कंपनी लिमिटेड (Pingdingshan Tianan Coal Mining Company Limited) की कोयला खदान में घटित हुई घटना की प्रारंभिक जांच में शुक्रवार को पता चला कि हादसा कोयला और गैस विस्फोट के कारण हुआ था। दुर्घटना के समय खदान में कुल 425 लोग काम कर रहे थे और उनमें से 380 लोगों को खदान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है। कोयला खदान के प्रभारी लोगों को सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups