वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि अगर वह 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं, तो उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अमेरिका के साथ उसके व्यवहार पर निर्भर करेगा।
श्री ट्रम्प ने बुधवार को आयोवा में एक टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान कहा, “यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वे हमारे साथ उचित व्यवहार करते हैं या नहीं। अमेरिका का फायदा ही उठाया गया है।” गौरतलब है कि श्री ट्रम्प हमेशा नाटो देशों द्वारा गठबंधन में किए जाने वाले रक्षा व्यय की मात्रा को लेकर संशय में रहे हैं, जबकि अमेरिका अधिकांश जिम्मेदारी खुद उठाता है।
संतोष अशोक



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 11 , 2024, 02:54 AM