ढाका। बंगलादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन (Mohammad Shahabuddin) ने सत्तारूढ़ बंगलादेश अवामी लीग (AL) की नेता शेख हसीना (Sheikh Hasina) को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। गौरतब है कि बंगलादेश की प्रधानमंत्री के रूप में सुश्री हसीना का यह लगातार चौथा कार्यकाल है। श्री शहाबुद्दीन ने बुधवार को एएल की नेता हसीना को दक्षिण एशियाई मुल्क (South Asian country) का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
मंत्रिमंडल संभाग (Cabinet Division) ने एक गजट अधिसूचना में कहा कि राष्ट्रपति ने सुश्री हसीना को नई सरकार बनाने के लिए भी आमंत्रित किया, क्योंकि उनकी पार्टी ने संसद के अधिकांश सदस्यों का विश्वास हासिल कर लिया है। उल्लेखनीय रविवार के आम चुनावों में अपनी पार्टी की जीत के बाद बुधवार को सुश्री हसीना ने अपनी पार्टी के अन्य सांसदों के साथ संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार अपराह्न प्रकाशित गजट अधिसूचना के अनुसार सुश्री हसीना के नेतृत्व वाली एएल ने संसद की 298 सीटों में से 222 सीटें जीतीं। एएल के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 225 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 11 , 2024, 11:32 AM