Israel-Hamas Conflict: ब्लिंकन ने इजरायली अधिकारियों के साथ गाजा संघर्ष पर की चर्चा

Wed, Jan 10 , 2024, 10:30 AM

Source : Uni India

जेरूसलम। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने मंगलवार को तेल अवीव में इजरायली अधिकारियों के साथ इजरायल-हमास के बीच चल रहे संघर्ष (Israel-Hamas conflict) पर चर्चा की और इजरायली पक्ष से गाजा में नागरिकों की रक्षा करने का आग्रह किया।
पिछले साल अक्टूबर में इज़राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से ब्लिंकन की यह इज़राइल की चौथी यात्रा है। फिलिस्तीनी क्षेत्र में मरने वालों की संख्या 23,000 से अधिक होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय समुदाय गाजा में इजरायली हमलों (Israeli attacks) के बारे में चिंतित है। इस गंभीर मानवीय संकट के बीच लगभग 20लाख लोग विस्थापित हुए हैं।
ब्लिंकन के कार्यालय की ओर जारी एक बयान के अनुसार इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu) के साथ अपनी बैठक में ब्लिंकन ने “आगे नागरिक क्षति से बचने और गाजा में नागरिक बुनियादी ढांचे की रक्षा करने के महत्व” पर जोर दिया। उन्होंने सात अक्टूबर जैसे हमले रोकने के इजरायल के अधिकार को भी दोहराया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups