Fire In Hospital : अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत! 20 से अधिक दम घुटने से घायल

Tue, Jan 09 , 2024, 10:27 AM

Source : Uni India

बगदाद। दक्षिणी इराकी शहर दिवानियाह (southern Iraqi city of Diwaniyah) में महिला एवं बच्चों के एक अस्पताल में आग (Fire In Hospital) लगने से चार बच्चों की मौत हो गई और 20 से अधिक अन्य दम घुटने से घायल हो गए। आंतरिक मंत्रालय (Interior Ministry) के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर ‘शिन्हुआ’ बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट (electrical short circuit) के कारण सोमवार शाम को आग लग गई और धुआं अस्पताल के गलियारों में फैल गया। उन्होंने बताया कि 150 लोगों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। सूत्र ने बताया कि कई घंटों के बाद इराकी नागरिक सुरक्षा दल आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। इराकी प्रधान मंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के मीडिया कार्यालय के एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने अस्पताल में लापरवाह अधिकारियों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups