Israeli : इजरायली हमले में करीब 22 फिलिस्तीनियों की मौत

Sun, Jan 07 , 2024, 12:43 PM

Source : Uni India

गाजा, 07 जनवरी (वार्ता)। दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस शहर में एक आवासीय इमारत पर इजरायली (Israeli) हमले में कम से कम 22 फिलिस्तीनी (22 Palestinians) मारे गए। प्रसारक तीन ने रविवार को यह जानकारी दी।
गौरतलब है कि सात अक्टूबर को फिलिस्तीनी आंदोलन हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला किया, जबकि उसके लड़ाकों ने सीमा का उल्लंघन किया, सेना और नागरिकों पर गोलीबारी की। इसमें इजरायल में 1,200 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 240 अन्य का अपहरण कर लिया गया। इजरायल ने जवाबी हमले शुरू किए, गाजा की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया और हमास लड़ाकों को खत्म करने तथा बंधकों को बचाने के घोषित लक्ष्य के साथ फिलिस्तीनी इलाके में जमीनी घुसपैठ शुरू की।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इजरायली हमलों के कारण गाजा में अब तक 22,700 से अधिक लोग मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को, कतर ने इजरायल और हमास के बीच एक अस्थायी संघर्ष विराम और कुछ कैदियों और बंधकों की अदला-बदली के साथ-साथ गाजा पट्टी में मानवीय सहायता के वितरण पर एक समझौते में मध्यस्थता की। युद्धविराम को कई बार बढ़ाया गया और यह एक दिसंबर को समाप्त हो गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups