Taiwans Armed Forces: ताइवान ने 13 चीनी सैन्य विमानों, पांच जहाजों, दो गुब्बारों का पता लगाया

Sat, Jan 06 , 2024, 03:21 AM

Source : Uni India

ताइपे। ताइवान के सशस्त्र बलों (Taiwan's armed forces) ने पिछले दिन द्वीप राष्ट्र के पास 13 चीनी सैन्य विमानों (Chinese military aircraft), पांच जहाजों और दो गुब्बारों का पता लगाया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय (Taiwan's Defense Ministry) ने शनिवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर जारी अपने बयान में कहा,“ताइवान के आसपास 13 पीएलए विमान (13 PLA aircraft) और पांच जहाजों का आज सुबह 06:00 बजे तक पता चला। खोजे गए विमानों में से एक ने ताइवान के दक्षिण पश्चिम एडिज (Adige southwest) में प्रवेश किया था। इसके अलावा कल दो गुब्बारों का पता लगाया गया जो ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को क्रमशः 33 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम और सिंचु से 51 मील पश्चिम में पार करने के बाद देखा गया।”
बयान में कहा गया है कि ताइवानी सैनिकों ने स्थिति पर नजर रखी है और द्वीप के पास चीन की गतिविधियों का जवाब देने के लिए विमान, नौसेना और भूमि-आधारित इकाइयों को चौकस रहने का आदेश दिया है। बयान में यह भी कहा गया,“गुब्बारों की ऊंचाई क्रमशः लगभग 17,000 और 24,000 फीट थी। गुब्बारे उत्तर पूर्व की ओर गए और क्रमिक रूप से कल 12:57 और 15:37 पर गायब हो गए।”
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने द्वीप राष्ट्र के पास देश के गुब्बारे दिखाई देने के बाद चीन पर अंतरराष्ट्रीय नेविगेशन मार्गों के लिए सुरक्षा खतरा पैदा करने का आरोप लगाया है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा,“यह कई अंतरराष्ट्रीय नेविगेशन मार्गों के लिए एक गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा करता है। हम क्षेत्र में उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसी प्रथाओं को तत्काल बंद करने का आह्वान करते हैं।”
गौरतलब है कि ताइवान 1949 से चीन से स्वतंत्र रूप से शासित है। चीन इस द्वीप को अपना प्रांत मानता है, जबकि ताइवान का कहना है कि यह एक स्वायत्त इकाई है, लेकिन स्वतंत्रता की घोषणा करने से कतराता है। चीन ताइवान के साथ किसी भी आधिकारिक विदेशी संपर्क का विरोध करता है और द्वीप पर चीनी संप्रभुता को निर्विवाद मानता है।
ताइवान के आसपास नवीनतम तनाव अप्रैल 2023 में शुरू हुआ जब ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने अमेरिका में तत्कालीन अमेरिकी हाउस स्पीकर केविन मैकार्थी से मुलाकात की। चीन ने द्वीप के पास बड़े पैमाने पर तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू करके इस मुलाकात का जवाब दिया जिसे उसने ताइवानी अलगाववादियों और विदेशी शक्तियों के लिए चेतावनी कहा। अगस्त और सितंबर में ताइवानी सशस्त्र बलों ने द्वीप के आसपास के क्षेत्र में चीनी नौसैनिक और हवाई गश्ती दल को कई बार देखे जाने की सूचना दी। गत 18 सितंबर को मंत्रालय ने एक दिन में द्वीप के पास 103 चीनी विमानों को देखे जाने की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups