(Lebanese Mission: इज़रायल द्वारा बेरूत पर हमले के बाद लेबनान ने संरा में दर्ज कराई शिकायत

Sat, Jan 06 , 2024, 10:49 AM

Source : Uni India

संयुक्त राष्ट्र। इजरायल द्वारा मंगलवार को बेरूत में किए गए घातक हमले के बाद लेबनान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (UN Secretary-General Antonio Guterres) और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) के अध्यक्ष को शिकायत पत्र भेजा है। लेबनानी मिशन (Lebanese Mission) ने संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता कटिया बद्र ने यह जानकारी दी है।
बद्र ने कहा, “लेबनान ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर में एक आवासीय क्षेत्र पर इजरायल के हमले के बारे में सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष और महासचिव को एक समान पत्र भेजा, जिसके कारण दो लेबनानी और पांच फिलिस्तीनी मारे गए।”
इज़रायल का ड्रोन हमले का प्राथमिक लक्ष्य मारे गए लोगों में से एक फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के उप राजनीतिक नेता सालेह अल-अरौरी थे। पत्र में इस हमले को 8 अक्टूबर के बाद से लेबनान के खिलाफ इज़राइल द्वारा किए गए बढ़ते, शत्रुतापूर्ण कृत्यों की श्रृंखला में “सबसे खतरनाक अध्याय” बताया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups