US Shooting: क्रिसमस के बाद पहले ही दिन अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी,1 छात्र की मौत और 5 घायल

Fri, Jan 05 , 2024, 11:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अमेरिका। अमेरिका में क्रिसमस और नए साल (Christmas and New Year) की छुट्टियों के बाद जब स्कूल दोबारा खुले तो पहले ही दिन स्कूल में गोलीबारी (shootings) से देश दहल गया। अमेरिका के आयोवा राज्य (US state of Iowa) में हुई इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घटना में संदिग्ध शूटर (suspected shooter) ने खुद को गोली मार ली। इसमें उनकी मौत हो गयी है। यह घटना आयोवा के पेरी हाई स्कूल (Perry High School) में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे (स्थानीय समय) हुई। सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी मिच मोर्टवेट के अनुसार, हमलावर की मौत खुद को मारी गई बंदूक की गोली से हुई।
छठी कक्षा के छात्र की मौत
संबंधित अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फायरिंग में 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छठी क्लास के एक छात्र की मौत हो गई। पेरी स्कूल के प्रिंसिपल को भी गोली मार दी गई। एक पीड़ित की हालत गंभीर है, जबकि अन्य चार की हालत स्थिर है।
17 साल के एक युवक ने फायरिंग कर दी
एबीसी न्यूज के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची।  वहां, अधिकारियों ने छात्रों और शिक्षकों को छिपते या घटनास्थल से भागते हुए पाया। मोर्टवेट ने कहा, हमलावर की पहचान 17 वर्षीय डायलन बटलर के रूप में की गई है। वह बंदूक की गोली और एक हैंडगन के साथ मृत पाया गया।
फायरिंग से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया
शूटर की पृष्ठभूमि के बारे में सब कुछ जांच का हिस्सा है और जाहिर तौर पर हम उस पर गहराई से गौर करेंगे। गोलीबारी के वक्त संदिग्ध ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी किए थे, घटना जांच के अधीन है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups